जानिए असली सुंदरता पाने के अचूक नुस्खे

इस दुनिया में हर इंसान सुंदर दिखना चाहता है |और इस ललक में ना जाने कौन कौन से चीजों को अपनाते है | अगर आपको अपनी सुंदरता को कायम रखना है, तो फिर कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है | उन बातों को अमल में लाकर ही आप अपनी सुंदरता को बरकरार रख सकते हैं |
रोज रोज त्वचा पर साबुन का असर अच्छा नहीं होता इसलिए चेहरे पर साबुन लगाने से बचे | इसके साथ ही मुल्तानी मिट्टी लगाई जा सकती है | अगर आप मुल्तानी मिट्टी में बेसन और दही मिलाकर लगाते हैं , तो इससे चेहरा दमकता हुआ नजर आता है | इसके साथ ही आप मुल्तानी मिट्टी , गुलाब जल डालकर लगाते हैं तो भी यह चेहरे के लिए फायदेमंद होता है |
अगर मसूर की दाल को पीस कर उसमें हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बना लिया जाए और उसे चेहरे पर लगाया जाए , तो चेहरा चमकने लगता है और खूबसूरती बढ़ जाती है | इसके साथ ही अगर आप फलों का सेवन करते हैं , तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है|
चेहरे का असली ग्लो फल और पानी पीने से आता है | फिल्मी अभिनेत्रियां ज्यादा पानी पीना पसंद करती हैं और यह आपकी त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है |
अगर आप प्रतिदिन योगा करते हैं , तो हेमा मालिनी जैसी खूबसूरती आपको मिल जाती है | योगा करने से हमारे अंदर की सारी ताकत बढ़ आती है और हमेशा आपको मजबूत बनाती है |
इस मजबूती की वजह से आप ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं | खूबसूरती योगा से मिलती है सीधे ही आपके चेहरे तक पहुंच जाती है | आप भी हेमा मालिनी जी के इन नुस्खों को अपनाकर और भी मजबूत और खूबसूरत बन सकती है |

0/Post a Comment/Comments