धारण करिए तांबे का कड़ा, फायदा होने के साथ बीमारियां भी होंगी दूर

हर धातु की अपनी अलग विशेषता होती है और ऐसे में वह ग्रह के दोषों को शांत करती है, साथ ही साथ स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाती है। इसी में से एक चमत्कारी धातु तांबा है। तांबा की अंगूठी अथवा कड़ा धारण करने से मंगल और सूर्य ग्रह शांत होते हैं तथा तांबा वास्तु दोष को दूर करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम माना गया है।
आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धातुओं और ग्रहों का समृद्ध संबंध माना गया है और अगर ग्रह विपरीत हो जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।इसके साथ ही शुभ अशुभ फल मिलने के पीछे भी यह ग्रह जिम्मेदार होते हैं और ग्रह संबंधित धातु धारण करने से वह शांत हो जाते हैं।
कहा जाता है कि धातुओं में तांबा शुद्ध और शांत धातु माना जाता है और इसका संबंध सीधा मंगल ग्रह से है। कहा जाता है कि अगर सूर्य और मंगल कमजोर हो तो तांबा की अंगूठी अथवा कड़ा धारण करने से लाभ मिलता है और इसे धारण करने से उसका असर जल्दी दिखने लगता है। कहा जाता है कि तांबा का संबंध सूर्य से है और सूर्य यश और सम्मान का प्रतीक है और तांबे की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति को समाज में पद प्रतिष्ठा तथा मान-सम्मान प्राप्त होता है।
यह भी कहा गया है कि तांबा मनुष्य की प्रसिद्धि बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है और अगर कुंडली में सूर्य दोष हो तो तांबे की अंगूठी उंगलियों में पहनने से लाभ होता है। इस बारे में ज्योतिष शास्त्र कहता है कि यह धातु शांत प्रकृति की होती है और गर्मी दूर करने के लिए लाभदाई है, साथ ही तांबा धारण करने से मन को शांति प्राप्त होती है। इसलिए तांबे का कड़ा जरूर पहनना चाहिए।

0/Post a Comment/Comments