घर में मां लक्ष्मी के आने के पहले मिलते हैं यह संकेत, आप भी जानिए

हिंदू धर्म के विभिन्न ग्रंथों और पुराणों में माता लक्ष्मी जी को धन और ऐश्वर्य की देवी कहा गया है। हिंदू धर्म में मानने वाले लोग धन प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में लक्ष्मी जी के अलावा कुबेर जी को धन का देवता कहा जाता है, जो लोग इन दोनों देवी-देवताओं को प्रसन्न कर लेते हैं फिर उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान उनके जीवन में धन की बरसात कर देते हैं। भारत में खासतौर पर दिवाली के दिन तथा धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी जी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने वाले हैं, जो अगर मिलने लगे तो आप यह समझ जाइए कि माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न है और आप पर अपनी कृपा करने वाली है, चलिए जानते हैं उन संकेतों के बारे में।
जब देवी लक्ष्मी जी का घर में आगमन होने लगता है, तब घर के लोगों के खानपान की आदतों में बदलाव होने लगता है। लोगों को भूख कम लगने लगती है। लोग थोड़ा खाने के बाद ही तृप्त हो जाते हैं। अति आहार को दरिद्रता की निशानी माना जाता है, जिसे देवी लक्ष्मी की नाराजगी का कारण माना जाता है। लक्ष्मी देवी की कृपा होती है तो मन में भक्ति का भाव जागता है और भगवान विष्णु के प्रति भी श्रद्धा बढ़ जाती है।
जब माता लक्ष्मी जी की कृपा होने लगती है, तो घर के लोगों का व्यवहार बदलने लगता है। लोगों के बीच मतभेद दूर होने लगते हैं। राग द्वेष अहंकार की भावना कम होने लगती है। परिवार में प्रेम बढ़ने लगता है। जब ऐसा आभास हो कि घर में खूब ही शांति है तब समझिए कि माता लक्ष्मी जी आप पर प्रसन्न है और आप पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं।माता लक्ष्मी जी को घर में साफ सफाई बहुत ही पसंद है। उन्हें झाड़ू अति प्रिय है। अगर आप सुबह बाहर कहीं जा रहे हैं और अगर आपको रास्ते में झाड़ू दिखाई दे, तो समझ लीजिए कि मां की कृपा आप पर उतर रही है।

0/Post a Comment/Comments