इन देशों में नहीं बनवा सकते इस तरह के टैटू, जानिए कहां बैन हैं कैसे डिजाइन

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में टैटू बनवाना आज युवाओं के बीच जैसे कोई ट्रेंड बन चुका है। लोग अपनी पसंद का कोई भी अपने बॉडी पार्ट्स पर बनवाते हैं। इसे एक फैशन सिंबल माना गया है। सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियों के बीच भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है। युवा इसे एक कूल लुक मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां टैटू को लेकर अलग-अलग कानून बनाए गए हैं। कई लोगों को यह बात काफी हैरान कर सकती हैं, लेकिन अगर इन जगहों पर जाएं तो इस तरह के कुछ टैटू को बनवाने से परहेज करना ही बेहतर होगा।
थाइलैंड में न बनवाएं ऐसे टैटू:- दुनियाभर के लोग अक्सर छुट्टियों में थाईलैंड जाना पसंद करते हैं। यहां के खूबसूरत पहाड़ और बीच लोगों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन कम ही लोग शायद यह बात जानते हैं कि थाइलैंड में एक खास किस्म का टैटू बनवाना वर्जित है। दरअसल, यहां के लोग अपनी बांह और पीठ पर बुद्ध का टैटू नहीं बनवा नहीं सकते। यहां पर इसे अपमानजनक माना जाता है।
डेनमार्क:- यूरोप का डेनमार्क एक ऐसी जगह है जहां पर घूमने का लोग बहाना ढूंढते रहते हैं। यहां की खूबसूरती से लोगों का दिल खूब जीता है। लेकिन टैटू को लेकर यहां भी कई शर्ते रखी गई है। गौरतलब है कि, यहां कोई भी हाथ या चेहरे पर टैटू नहीं बनवा सकता। यह कानून वर्ष 1966 में लागू किया गया था।
हवाई:- अमेरिका को एक ऐसा देश माना जाता है जहां लोगों को जिंदगी अपनी मर्जी के मुताबिक जीने की पूरी आजादी है। लेकिन यहां बसे शहर हवाई में भी टैटू को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं। यहां कान के पीछे टैटू बनवाने की मनाही है। हालांकि, आप किसी रजिस्टर्ड डॉक्टर से इसे बनवाते हैं तो आपके साथ किसी तरह की सख्ती नहीं दिखाई जाएगी।
जापान:- वैसे तो जापान में टैटू को लेकर किसी भी तरह के नियम नहीं बनाए हैं। यहां के लोग शरीर के किसी भी हिस्से में टैटू बनवा सकते हैं, लेकिन वह इसे किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं दिखा सकते। दरअसल, यहां ऐसा कानून इसलिए बनाया गया है क्योंकि पहले के समय में जापान में आपाराधिक गैंग वाले इसे बनवाते थे। ऐसे में अगर आपकी बॉडी पर कहीं भी कोई टैटू है तो आप स्विमिंग पूल, बार, रेस्टोरेंट या जिम में नहीं जा सकते। अगर इनमें से किसी पब्लिक जगह पर जाना है तो अपना टैटू ढकना होगा।

0/Post a Comment/Comments