जानिए क्यों कुछ लोगो के गालों में डिम्पल पड़ते हैं

आपने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को देखा होगा कि उनके गालों पर डिंपल पड़ते हैं या आपने अपने आसपास के कई लोगों को देखा होगा जिनके गालों पर डिंपल पड़ते हैं। लेकिन हम यह नहीं समझ पाते कि आखिर इस डिंपल का कारण क्या है। आखिर क्यों कुछ ही लोगों के चेहरे पर यह डिंपल पड़ता है। आज हम आपको इसी रहस्य की जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों कुछ लोगों के गालों पर डिंपल पड़ते हैं।
क्यों पड़ते हैं
अमेरिका के अॉक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध मुताबिक वैज्ञानिकों ने इसकी गुत्थी सुलझा ली है। आपको बता दें वैज्ञानिकों ने करीब 6000 लोगों पर यह परीक्षण किया। फिर जो उन्होंने निष्कर्ष निकाला वह एक सामान्य निष्कर्ष था। आपको बताना चाहेंगे कि वैज्ञानिकों ने इस परीक्षण में यह पाया कि जिन लोगों के माता-पिता या उनके दादा-दादी के गालों पर डिंपल पड़ते थे। वह उनके ही जीन से प्रभावित हुए हैं अौर यही कारण है कि इन लोगों के गालों पर डिंपल पड़ते हैं।
बता दें आप इसको सामान्य भाषा में यह कह सकते हैं कि यह एक पीढ़ी से दुसरी पीढ़ी के पास पहुंची है। आपको बताना चाहेंगे कि यह कोई बिमारी नही है। बल्कि यह हमारे मम्मी-पापा या दादा दादी द्वारा दी गई बेहतरीन धरोहर है। जिसपर हमें नाज होना चाहिए।

0/Post a Comment/Comments