हमेशा फायदा ही नहीं, बल्कि नुकसान भी पहुंचाता है एलोवेरा, जानिए किन लोगों को रहना चाहिए इससे दूर

आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत बन जाएगी। वहीं अगर बालों में इसे लगाया जाए बालों टूटना कम होकर वह मजबूत बनेंगे। यहां तक कि यह कई शारीरिक परेशानियों से भी निजात दिलाता है। एलोवेरा के ऐसे बहुत से गुड़ हैं जिनके बारे में शायद हर किसी को जानकारी होगी। लेकिन कम ही लोग ऐसे हैं जो एलोवेरा के नुकसान के बारे में भी जानते होंगे। आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी एलोवेरा के बहुत से नुकसान भी हैं।
दरअसल, एलोवेरा की पत्तियों में लैक्सोटिव नाम का एक लेयर पाया जाता है जो सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता। तो चलिए आज हम आपको एलोवेरा से होने वाले ऐसे नुकसानों के बारे में बताते हैं जिनकी शायद ही किसी को कोई जानकारी होगी।
कमजोरी:- जिन लोगों को दिल से संबंधित परेशानियां हैं वह एलोवेरा के जूस का बिल्कुल न करें। जो लोग लगातार इसका सेवन करते हैं उनके शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती हैं। इस कारण उन्हें कमजोरी और अनियमित दिल की धड़कन चलने की समस्या हो जाती है।
स्किन प्रॉब्लम:- वैसे तो एलोवेरा को स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके लगातार इस्तेमाल की वजह से स्किन रेशेज, रेडनेस और खुजली की समस्या हो सकती है।
प्रेंग्नेंट महिलाएं दूर रहे:- गर्भवती महिलाओं को भी एलोवेरा से दूर रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें लैक्टेटिंग पाया जाता है और अगर वह ऐसे में इसका सेवन करेंगी तो इसकी वजह से गर्भाश्य संकुचित हो सकता है। जिसकी नतीजा यह होगा कि बच्चे के जन्म के समय काफी परेशानी आएगी या गर्भपात का खतरा खड़ा हो सकता है।
ब्लड प्रेशर:- एलोवेरा का सेवन उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिनकी बीपी हाई रहता है। लेकिन लो बीपी या फिर जिनकी ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है उन लोगों के लिए यह काफी नुकसानदायक हो सकता है।
डिहाइड्रेशन:- बहुत से लोगों का मानना है एलोवेरा जूस पीने से उनका वजन तेजी से कम हो जाएगा। यहां तक कि बाजारों में कई तरह के एलोवेरा जूस मौजूद हैं। ऐसे में लोग हर दिन सुबह-सुबह इस जूस को पीते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसके कारण आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments