क्या आपने जाना है कभी झाड़ू से जुड़े ये अंजाने तथ्य

हमने अक्सर अपने घर पर बड़े बुजुगों को झाड़ू पर पैर नही रखने की सलाह देते हुए पाया है। ऐसा माना जाता है झाड़ू पर पैर रखना माँ लक्ष्मी का अपमान है। हम घर पर कोई समस्या, धन की कमी होने पर पूजा, पाठ , हवन, आदि करवाते है।
पर आप क्या जानते है कि झाड़ू के द्वारा भी आप घर पर सुख,समृद्धि, और धन में वृद्धि ला सकते है। इसके लिये आपको जानना जरूरी है कि झाड़ू कहा रखना चाहिए।
ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू हमेशा सही तरीके से रखना चाहिए , झाड़ू का अपमान से लक्ष्मी का रूठ जाती हैं, औऱ घर मे धन हानि होती है। आइये जाने कुछ झाड़ू से जुड़ी हुई बाते जो आपको धनवान बना सकती है।
झाड़ू को हमेशा छिपा कर रखना चहिये, जहां किसी की नजर नही पड़े। घर के बैठक में झाड़ू नही रखना चाहिए नही तो जीवन मे स्वास्थ्य समास्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आप अपने बेड रूम में झाड़ू रखते है तो पारिवारिक समस्या आ सकती है। झाड़ू कभी भी शाम या रात में नही लगाना चाहिये। कभी भी झाड़ू पर पैर नही मारना चहिये। कभी भी झाड़ू को खड़ा कर के नही रखना चाहिए, इससे जीवन मे क्लेश होता है।
झाड़ू को जलाने से माँ लक्ष्मी की कृपा मे कमी आती है। झाड़ू से कभी भी किसी जानवर को नही मारना चहिये। वास्तु अनुसार झाड़ू उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। जब भी नये घर जाये पुराना झाड़ू नही लेकर चलना चाहिए।

0/Post a Comment/Comments