तांबें की अंगूठी पहनने से अच्छी सेहत के साथ चमक जाता है भाग्य

हमारे ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों और धातुओं के बीच गहरा संबंध है। ग्रहों की तरह ही हर धातु की एक अलग प्रकृति होती है। यही वजह है कि सदियों से लोग अपने हाथों में अलग-अलग धातु की अंगूठियां पहनते हैं। जबकि राजा-महाराजा तो सोने और चांदी के बर्तनों में खाना खाया करते थे, क्योंकि ऐसा करने से इन धातुओं के अंश शरीर में पहुंच जाते थे और उनके अनुकूल रहे।
आजकल लोगों को धातु की अंगूठियां पहनना काफी पसंद है। धातु की अंगूठी पहनने से आपके शरीर में उन धातुओं की पूर्ति होती है। हिंदू धर्म के मुताबिक, सोने-चांदी, तांबे की अंगूठी पहनना काफी शुभ होता है। इसी वजह से हिंदू धर्म के लोग धातु की अंगूठी पहनने से पहले पूजा पाठ करते हैं। आप में से कई लोग धातु की बनी अंगूठी पहनते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबें की अंगूठी पहनने से क्या फायदा होता है।
तांबें की अंगूठी पहनने से होता है ये फायदा
तांबें की अंगूठी रिंग फिंगर में पहननी चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है।तांबें की अंगूठी पहनने से आपके ऊपर से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव भी कम हो जाता है।अगर आपका तांबें की अंगूठी पहनते हैं तो इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है और आपका रक्त शुद्ध होता है।
तांबें की अंगूठी पहनने वाले लोगों का पेट साफ रहता है और उनको पेट संबंधी बीमारियां भी नहीं होती। साथ ही उनकी त्वचा में भी चमक बनी रहती है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments