कामयाबियों की उंचाईयों पर पहुंचते ही अपने पहले प्यार को ही भूल गए ये बॉलीवुड सेलेब्स

समय के साथ हर कोई बदलता है, फर्क सिर्फ इतना है कि मौसम अपने तय समय पर बदलता है और इंसान वक्त और हालात के अनुसार बदलता है। इन बदलावों के बीच जो अपने रिश्तों को कायम रखता है उसे लोग याद रखते हैं और जिनके वक्त के साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं उनकी चर्चा होती है। आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों की चर्चा कर रहे हैं जो अपनी सफलता से पहले किसी और के साथ रहे, लेकिन जब सफलता हाथ लगी तो उनके रिश्ते भी बदल गए। इसमें से कुछ ऐसे भी हैं जो शोहरत हासिल करने के लिए प्यार किया, लेकिन जब उन्हें सफलता मिली तो उसी प्यार को उन्होंने सबसे पहले किनारे भी किया।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने मॉडलिंग के दिनों में असीम मर्चेंट के साथ प्यार में थीं। लेकिन मिस वर्ल्ड का खिताब मिलने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। प्रियंका के अफेयर की चर्चाएं शाहिद कपूर के साथ अन्य लोगों से भी रहा, लेकिन कोई भी रिश्ता ज्यादा नहीं टिका नहीं।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड में आने से पहले अनुष्का शर्मा भी अपने बॉयफ्रेंड जोहेब युसूफ के साथ प्यार में थीं। दोनों मुंबई भी साथ आए थे और लगभग दो वर्षों तक साथ रहे भी थे। लेकिन अनुष्का को जैसे—जैसे सफलता मिलती गई वह जोहेब से दूर होती चली गईं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपने संघर्ष के दिनों में एक्टर निहार पंड्या के साथ प्यार में थीं। लंबे समय तक उनके साथ लिव-इन में भी वह रहीं, लेकिन शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम की लीड हीरोइन बनने के बाद उन्होंने अपने पहले प्यार से किनारा कर लिया।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय मॉडलिंग के दिनों दौरान राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही थीं। ऐश्वर्या भी सफलता ऊंचाई को छूती गईं और अपने पूराने प्यार से दूर होती चली गईं।
कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन से प्यार किया था। दोनों काफी दिनों तक एक—दूसरे को डेट भी किया था। कंगना रनौत बॉलीवुड में आगे तो बढ़ गई लेकिन अध्ययन काफी पीछे छूट गया।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन का भी यही हाल रहा उन्होंने बहरीन के प्रिंस हासन बिन राशिद अल खलीफा को अपने शुरुआती दिनों में डेट किया था। लेकिन बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद उनका यह रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होता चला गया।
अर्जुन कपूर
इसी तरह अर्जुन कपूर ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान को 2 वर्षों तक डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। अर्पिता को भुला कर अर्जुन कपूर ने सलमान की एक्स भाभी मलाईका को इन दिनों डेट कर रहे हैं।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड में आने से पहले आलिया भट्ट भी अपने बचपन के दोस्त अली दादरकर को डेट कर रही थीं। लेकिन बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी अवंतिका मलिक के साथ काफी दिनों तक प्यार में थे। वह अक्सर उनसे मिलने उनके शो जस्ट मोहब्बत के सेट तक पहुंच जाते थे। उन्होंने भी आगे बढ़ने के साथ—साथ अपने पहले प्यार को भुला दिया। इन दिनों वह आलिया भट्ट के प्यार में हैं।

0/Post a Comment/Comments