घर में एकवेरियम लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, होंगे कई फायदे

ज्योतिष शास्त्र से लेकर वास्तु और फेंगशुई तक मछलियां और जल के जीव-जंतुओं को शुभ माना जाता है। यही कारण है कि वर्तमान में घर में एकवेरियम रखने का प्रचलन बढ़ा है। एक्वेरियम रखने के कई नियम है जिसका पालन करने से आपको कई फायदे होते हैं। घर में एकबेरियम रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
फेंगशुई के अनुसार यह तर्क दिया जाता है कि एकवेरियम से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। रंगीन मछलियां नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर ले लेती है। एकवेरियम घर में रहने वाले सदस्य के ऊपर कोई तकलीफ नहीं आने देती। फेंगशुई कहता है कि घर में रखे गए एकवेरियम के पास कुछ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होता है। मतलब कि अगर कोई व्यक्ति तनाव में रहता है या परेशान रहता है तो एकवेरियम में रखी गई मछलियों को देखने से मानसिक शांति मिलती है।
फेंगशुई के अनुसार मछलियों को आहार देने से और उसे पालने से ग्रहों की दशा से सुधरती है, इससे सुख और समृद्धि घर में आती है। इससे सकारात्मकता और उत्साह तथा ऊर्जा की अनुभूति होती है। ज्योतिष शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम को योग्य दिशा में रखने से घर में रहने वाले लोगों के जीवन में प्रगति होती है। धन-संपत्ति की वृद्धि के लिए जब भी घर में एकवेरियम लगाएं तब उसकी दिशा का विशेष ध्यान रखें। एक्वेरियम को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
इसे आप पूर्व, उत्तर अथवा उत्तर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं, साथ ही इसे कभी भी घर के बीचो-बीच ना रखें, ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। एक्वेरियम में 9 मछलियों को एक साथ रखना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि इन 9 मछलियों में से एक मछली काले रंग की जरूर हो। ऐसा होने पर आपके घर में धन की कमी नहीं होती है तथा आपके घर में बरकत होती है।

0/Post a Comment/Comments