इस नेचुरल मेडिसिन का इस्तेमाल कर आप पा सकते हैं ब्यूटी प्रॉब्लम से छुटकारा

लहसुन न सिर्फ खाने में बल्कि कई ब्यूटी प्रॉब्लम की समस्याओं को दूर करने में भी काम आता है। इसलिये आज हम आपको इससे जुड़े फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जैसे-ब्लैकहेड या वाइटहेड से मुक्तिब्लैकहेड और वाइटहेड से मुक्ति पाने के लिये लहसुन के पेस्ट को स्क्रब में मिलाकर प्रयोग करें। इससे चेहरे के पोर्स साफ हो जाते हैं।पिंपल्स से छुटकारालहसुन में विनेगर मिलाकर प्रयोग करने से चेहरे से पिंपल्स दूर होते हैं। इसके अलावा ठंडे पानी के साथ 1 लहसुन की कली खाने से भी कई समस्याएं दूर होती हैं।झुर्रियों से छुटकाराचेहरे पर झुर्रियों और एंटी-एजिंग जैसी समस्याएं दूर करने के लिये रोज सुबह खाली पेट 1 लहसुन की कली को शहद और नींबू के साथ खाएं। इसका सेवन त्रिफला के पानी के साथ करने से भी काफी फायदा होता है।
पिंपल्स, दाग-
धब्बे और एक्ने जैसी प्रॉब्लम दूर करने के लिये लहसुन की 3 कलियों को पीसकर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। 20 मिनट तक रखने के बाद इसे पानी से साफ करलें। जल्द ही समस्या से छुटकारा मिलेगा।
लहसुन के तेल को गुनगुना कर इससे मसाज करने से स्ट्रेच मार्क की समस्या दूर होती है।हेयरफॉल और डैंड्रफ की समस्या करे दूरलहसुन के पेस्ट में नारियल तेल मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं, 3-4 घंटे तक बालों पर लगे रहने के बाद इसे शैंपू से धो लें। 1 महीने तक लगातार इसका प्रयोग हेयरफॉल की समस्या दूर करेगा। साथ ही डैंड्रफ की प्रॉब्लम को दूर करने के लिये लहसुन की कलियों को पीस कर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इससे स्कैल्प पर मसाज कर 15 मिनट बाद इसे धो लें। एक हफ्ते में लगातार दो बार इसका प्रयोग डैंड्रफ दूर करता है।
गंजेपन को करे दूर
4 टीस्पून लहसुन के रस में पानी मिला कर इसे कम-से-कम दिन में दो बार सिर पर लगाएं। इसका रोजाना 4-5 महीने तक इस्तेमाल गंजेपन को दूर करता है।फोड़े-फुंसी से पाएं छुटकाराइसका प्राकृतिक दवाई के रूप में इस्तेमाल कर पिंपल से राहत पाई जा सकती है। रोजाना ¼ कप गर्म पानी में ¼ चम्मच लहसुन का रस मिलाकर पियें। फोड़े-फुंसी की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। डेड स्किन से दिलाये निजात4 लहसुन को पीसकर उसमें दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे की डेड स्किन दूर हो जाएगी।

0/Post a Comment/Comments