नजर के चश्मे से हमेशा लिए छुटकारा दिलाएंगी ये एक्सरसाइज

आंखों को कुदरत का नयाब तोहफा कहा जाता है, ये आंखे ही तो हैं जिनसे हम कुदरत की खूबसूरती को देख सकते हैं और उसे महसूस कर सकते हैं। जरा सोचिए अगर ये आंखें ही नहीं रहेंगी, तो इस दुनिया की खूबसूरती को आप कैसे देख पाएंगे। यही कारण है कि आपको अपनी आंखों की खास ख्याल रखना चाहिए, खासकर उन्हें उनकी नजरें कमजोर हैं जिन्हें चश्मा लगा हुआ है।
स्मार्टफोन, टीवी, कम्प्यूटर के जमाने में किसी को चश्मा लगना अब आम बात हो चली है, आज के टाइम में हर दूसरे शख्स को चश्मा लगा हुआ है। किसी को दूर का तो किसी को पास का। अगर आपको भी चश्मा लगा हुआ है और आप चश्मे से निजात पाना चाहते हैं, तो आपको जरूरत है डेली कुछ आई एक्सरसाइज करने की।
ये 3 आई एक्सरसाइज बढ़ा देगी आपकी आंखों की रोशनी-
20-20-20 नियम
कामकाजी लोगों को काम के कारण दिन-भर कम्प्यूटर या फिर लैपटॉप स्क्रीन देखना पड़ता है, ये कई हॉबी नहीं बल्कि मजबूरी है जिसे न चाहकर भी हमे करना पड़ता है। अगर आप भी दिन का ज्यादातर समय कम्प्यूटर स्क्रीन में बिताते हैं, तो आपको 20-20-20 नियम जरूर फॉलो करना चाहिए। इस नियम में आपको हर 20 मिनट में 20 सेंकेंड का ब्रेक लेना चाहिए। इस 20 सेकेंड आपको किसी दूर रखी वस्तु को देखना है। ये फोकस एक्सरसाइज आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करती है।
इंफिनिटी सिंबल
इस एक्सरसाइज में आपको अपने अंगूठे को एक हाथ की सीध में रखना है और उसपर अपनी नजरों से फोकस करना है। अब अंगूठे को इंफिनिटी सिंबल की दिशा में घुमाएं और नजरें उसपर जमी रहने दें। इस एक्सरसाइज को आप 5 बार दोहराएं।
आंखे बड़ी करना
जब भी मौका मिले आंखों को 5 सेकंड के लिए कसकर बड़ा करें, जितनी आंखे खुले उतना खोलें। ये एक्सरसाइज पलक की मसल्स को मजबूत करता है और ब्लड सर्कुलेशन सही करता है।

0/Post a Comment/Comments