शादी से पहले इस शख्स के साथ 6 साल तक रिलेशनशिप में थी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और सुपरहिट एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की कई वीडियो और तस्वीरे वायरल रहती है। जिस वजह से फैंस भी एक्ट्रेस की अदाओं का दीवाने रहते है इस दौरान एक्ट्रेस की अपने पति विक्रांत के साथ भी कई तस्वीरें सामने आती है क्या आप जानते है विक्रांत से पहले मोनालिसा एक तलाकशुदा शख्स से प्यार करती थी। दरअसल भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद मोनालिसा बॉलीवुड में जाने का फैसला लिया। इस दौरान एक्ट्रेस का साथ एक शख्स ने दिया और इसी शख्स के साथ वह मुबंई चली आई।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मोनालिसा की जिंदगी में विक्रांत से पहले मदन नाम का एक शख्स था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में मोनालिसा मदन नाम के एक शख्स के काफी करीब थी। मदन ने ही मोनालिसा को भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार बनाने में काफी मदद की थी और वहीं थे जो एक्टर्स को मुंबई तक लेकर आए थे। इस दौरान मोनालिसा और मदन काफी करीब आ गए थे। मोनालिसा और मदन के बीच उम्र का भी काफी फासला था लेकिन इसके बाद भी वह 6 साल तक लिन-इन में रहे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। मुंबई में मोनालिसा और मदन अलग हो गए।



हालांकि इसके बाद ही मोनालिसा की विक्रांत से मुलाकात हुई। साल 2008 में मोनालिसा और विक्रांत भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हा अलबेला’ के सेट पर मिले। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी से पहले विक्रांत और मोनालिसा लगभग 9 साल तक लिव-इन में रहे थे। इसी दौरान मोनालिसा बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थी और यहीं पर एक्ट्रेस ने विक्रांत से शादी की। जिस वजह से मोनालिसा और विक्रांत की शादी काफी लाइमलाइट में रही थी।

0/Post a Comment/Comments