बाल तस्करी के आरोपों पर एक्ट्रेस-सिंगर हिलेरी डफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब


अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर हिलेरी डफ ने अपने ऊपर लगे बाल तस्करी के आरोपों का जवाब दिया है। दरसअल, हाल में उनको लेकर अचानक सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चलाया गया था। इसमें कई यूजर्स ने उनपर यह कहते हुए आरोप लगाना शुरू कर दिया कि हिलेरी डफ बाल तस्करी में शामिल हैं। इस विवाद की शुरुआत हिलेरी के एक वीडियो से हुई, जिसे खुद उन्होंने ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में उनका बेटा लुका क्रूज न्यूड अवस्था में लेटा हुआ था। हालांकि, उसने अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट्स को ढक रखा था। फिर भी लोग हिलेरी को ट्रोल करने से नहीं चूके।

ट्रोलर्स को एक ट्वीट से दिया करारा जवाब

हिलेरी डफ ने इस पूरे विवाद के बाद ट्रोल करने वाले लोगों को एक ट्वीट करते हुए करारा जवाब भी दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे पता है कि हर कोई इस समय ऊब गया है.. लेकिन यह वास्तव में घृणित है। उन्होंने आगे लिखा, जिसने भी इस सपने को देखा और इस कचरे को ब्रह्मांड में फैलाया, उसे अपने बेकार फोन से एक ब्रेक लेना चाहिए। शायद हो सकता है कि ये उसका शौक हो।’



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिलेरी डफ ने साल 2000 में मेडिकल ड्रामा ‘शिकागो होप’ से अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। जबकि उन्हें वर्ष 2001 में रिलीज़ हुई टीवी सीरीज ‘लिजी मैकग्वायर’ से प्रसिद्धि हासिल हुई। दिलचस्प बात ये है कि इस सीरीज पर साल 2003 में फिल्म भी बन चुकी है। एक्टिंग के अलावा हिलेरी डफ अपनी मख़मली आवाज के जादू से भी लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2002 में हिलेरी ने अपने एल्बम ‘सांटा क्लाउज लेन’ से म्यूजिकल जर्नी शुरु की थी।

0/Post a Comment/Comments