हाई ब्लड प्रेशर को न करें नजरअंदाज, शरीर में हो सकती है ये बीमारी


सुनने में तो हाई ब्लड प्रेशर कोई बड़ी बीमारी नहीं लगती है लेकिन वास्तव में ये बहुत ही खतरनाक बीमारी है जिससे की आपको काफी परेशानी हो सकती है। ये बीमारी कितनी गंभीर हो सकती है इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। लाइफस्टाइल में उलटफेर के कारण ये बीमारी शुरु होती है और ख्याल ना रखने पर तो ये बेकाबू सी हो जाती है और फिर बाद में जो समस्या आती है उसे संभालना काफी मुश्किल हो जाता है।

क्या हो सकती है बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई तरह की समस्या शरीर में हो सकती है। ब्रेन हैमरेज से लेकर दिल से संबंधित समस्या और पैरालाइसिस जैसी बीमारी हो सकती है जिसका इलाज भी काफी लंबा चलता है।

क्या खाएं?

हाई ब्लड प्रेशर में सबसे ज्यादा ख्याल खाने पीने का ही रखना होता है। अगर डाइट सही है तो इस तरह की बीमारी छू ही नहीं सकती। पोटैशियम और सोडियम का सेवन बेहद जरूरी है साथ ही ग्रीन टी का नियमित सेवन भी हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखता है। ज्य़ादा घी-तेल से बनी चीज़ों, नॉनवेज खाने से दूरी बनाए रखें।


क्या करें?

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। हालांकि ऐसा भी नहीं है इसे कंट्रोल ही नहीं किया जा सकता है। अगर खानपान का सही ध्यान रखा जाए और रोजाना एक्सरसाइज किया जाए तो फिर हाई ब्लड प्रेशर से बचा जा सकता है। इसके अलावा हर रोड मॉर्निग वॉक काफी ज्यादा अहम है साथ ही स्मोकिंग और एल्कोहल से दूरी बना कर रखे तो शरीर को काफी फायदा होगा।

0/Post a Comment/Comments