अपनी क्यूटनेस के लिए जानी जाती है बॉलीवुड की ये 8 एक्ट्रेस

बॉलीवुड यानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित हुए 100 साल से ऊपर का वक्त गुज़र चुका है। इतने समय में हज़र्रों चेहरे इस सुनहरी पर्दे पर आये और चले गए। कुछ ने अपनी चाप छोड़ी तू कुछ गुमनाम हो गए। अभिनेत्रियों में भी कई खूबसूरत चेहरे आये , इनमें से कई चेहरे सिर्फ खूबसूरती नहीं अपने भोलेपन और क्यूटनेस के लिए लोकप्रिय हुए। आज देखते हैं कौन हैं बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्रियां !

1 प्रीति ज़िंटा


प्रीति ज़िंटा जब फिल्मों में आयीं तो जो बात उनकी लोगों को सबसे अच्छी लगी वो थी उनकी भोली सूरत और उनकी क्यूट स्माइल , ऊपर से उनके एक गाल पर पड़ने वाला वो डिम्पल सबके दिलों को भा जाता था। क्यूट अभिनेत्रियों की लिस्ट में सबसे पहली वही आती हैं।

2 जेनेलिया डिसूज़ा


जेनेलिया ने साल 2003 में बॉलीवुड में रितेश देशमुख के साथ डेब्यू किया और फिल्म में लोग उनके प्यारे और क्यूट चहरे पर फ़िदा हो गए। जेनेलिया आज दो बच्चों की माँ बन चुकी हैं लेकिन उनकी क्यूटनेस में आज भी कोई कमी नहीं आयी है।

3 आलिया भट्ट

आलिया आजकल के समय की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया का चेहरा अगर आप देखें तो उसमें एक स्कूल गोइंग लड़की जैसी मासूमियत है। ऊपर से उनके डिम्पल उन्हें और भी ज़्यादा क्यूट बनाते हैं।

4 दिशा पाटनी

दिशा को शुरू में लोग सिर्फ टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड की तरह पहचानते थे, लेकिन धीरे धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनानी शुरू की। यूँ तो दिशा अक्सर हॉट अवतार में ही नजर आती हैं लेकिन उनका चेहरा बहुत ही प्यारा और क्यूट है और उनकी मुस्कान तो बिलकुल बच्चों जैसी है।

5 श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर यूँ तो एक नामी विलेन की बेटी हैं लेकिन उनके चहरे में ऐसी मासूमियत ही कि दिल ले जाए। श्रद्धा ने फिल्म ‘आशिकी 2 ‘ से डेब्यू किया था और तब से अब तक लाखों लोग उन्हें उनके प्यारे चेहरे और भोली मुस्कान के लिए चाहते हैं।

6 अनन्या पांडे

बीते ज़माने के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की खूबसूरत बेटी अनन्या को आज सभी जानते हैं। हाल ही रिलीज हुई ‘पति, पत्नी और वो’ जैसी हिट फिल्म से वो लोगों के दिलों में अपनी जगह और मज़बूत कर चुकी हैं। वे बहुत आकर्षक दिखती हैं लेकिन जो बात उनकी सबसे अच्छी है वो है उनकी मासूमियत और भोलापन।

7 नेहा शर्मा

वैसे तो नेहा फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक कोई बड़ा कमाल नहीं कर पायी हैं लेकिन युवा वर्ग में उनके काफी फैंस हैं क्योंकि उनका मानना है कि नेहा की स्माइल और चेहरा बहुत ही क्यूट हैं।

8 रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत बॉलीवुड में एक नया चेहरा हैं और ‘दे दे प्यार दे’ के बाद उन्होंने कई लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। रकुल को लेकर भी युवा वर्ग में काफी क्रेज़ है और लोग अक्सर उनके क्यूट लुक्स की चर्चा करते हैं।

आपको कौनसी अभिनेत्री इनमें से सबसे क्यूट लगती है? क्या आप और कोई भी नाम इस लिस्ट में जोड़ना चाहेंगे ? कमेंट करके हमें जरुर बताएं

0/Post a Comment/Comments