अगर आप है मच्छरों से परेशान तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे


मच्छर एक छोटा सा जीव है। लेकिन इसका हमारे शरीर पर काटना बहुत ही घातक है। इस गर्मी के मौसम में सभी लोग मच्छरों के काटने से परेशान रहते है। मच्छरों के काटने से इंसान की रात की नींद हराम हो जाती है। और कुछ विशेष प्रकार के मच्छरों के काटने से इंसान बीमार भी हो जाता है। बाजार में मच्छरों को भगाने के लिए कई रासायनिक पदार्थ में मिलते है। मच्छरों को भगाने के लिए इन रासायनिक पदार्थों को जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है। साथ ही ये रासायनिक पदार्थ श्वास के साथ हमारे शरीर के अंदर चले जाते है। जो मच्छरों के काटने से भी ज्यादा हानिकारक है। दोस्तों अगर मच्छरों ने आपका जीना मुश्किल कर दिया है तो आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनको अपनाने पर मच्छर आसपास भी नहीं भटकेंगे। Play Quiz-Rewards Game::चार सवालों के जवाब देकर जीते 400 रुपये paytm कैश 

एक नींबू लेकर उसे दो भागों में काट दे। और इन कटे हुए भागों में लौंग फसा दे। और सोते समय इनको अपने पास रख ले। इन दोनों की मिक्स गंध से मच्छर आपके बिल्कुल भी पास नहीं आएंगे। और इसकी गंध से आपके स्वास्थ्य पर भी कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा।

एक दीये में नीम का तेल भर ले। इस तेल में दो कपूर के टुकड़े और मेथाॅल क्रिस्टल का टुकड़ा डाल दे। और इसमें एक रुई की बत्ती लगाकर इसे जला दे। इसकी गंध से मच्छर आपके आस_पास भी नजर नहीं आएंगे। Play Quiz-Rewards Game::चार सवालों के जवाब देकर जीते 400 रुपये paytm कैश 

सरसों के तेल में पिसी हुई अजवायन मिक्स कर ले। और इसे अखबार के चार-पांच टुकड़ों में डालकर कमरे में अलग-अलग जगह पर रख दे। इससे कमरे के सारे मच्छर भाग जाएंगे।





0/Post a Comment/Comments