इस आदत को छोड़ दे वरना हमेशा के लिए बन जाएंगे नपुंसक

आज मैं आपको एक ऐसी बुरी आदत के बारे में बताने जा रहा हूं जिससे आप नपुंसक हो सकते हैं, आजकल बहुत लोगों की सिगरेट पीने की बुरी आदत होती है|
सिगरेट पीने से हमारे फेफड़े तो खराब होते ही हैं इसके साथ पुरुषों में अधिक धूम्रपान नपुंसकता का कारण भी बन सकता है। आजकल बहुत लोग शौक में सिगरेट पीते हैं। सिगरेट पीने से हमें कैंसर होने का खतरा ,आंख की रोशनी कमजोर हो जाना ,त्वचा की विभिन्न समस्याएं ,सांस लेने में समस्या और भूख ना लगने जैसी समस्याएं हमें घेर लेती हैं|
इसके साथ ही धूम्रपान करने से पुरुषों में नपुंसकता की समस्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं। सिगरेट में पाया जाने वाला निकोटीन हमारे शरीर पर बहुत ही ज्यादा हानिकारक प्रभाव डालता है।
धूम्रपान करने से हमारे रक्त की संरचना पर बहुत अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है तथा हमारे शरीर के हार्मोन पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते हैं जिससे कि पुरुषों में नपुंसकता के लक्षण आ जाते हैं।
सिगरेट पीना एक बहुत ही बुरी लत है। इसको पीने से विभिन्न बीमारियां हमारे शरीर को घेर लेती हैं तथा हमारी जान का जोखिम बहुत ही अधिक बढ़ जाता है। सिगरेट पीने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से भी बीमार हो जाता है|


0/Post a Comment/Comments