अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई को ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

कल मुंबई में मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाउद इब्राहीम के सबसे छोटे भाई इकबाल कासकर को मुंबई की ठाणें पुलिस ने गिरफतार कर लिया।
इकबाल कासकर की गिरफतारी की खबर सुनते ही पूरे देश में सनसनी फैल गई। ठाणें पुलिस के अनुसार उसे जबरन उगाही के एक मामले में गिरफतार किया गया है।

दाउद के भाई इकबाल कासकर को प्रदीप शर्मा की अगुआई में गिरफतार किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदीप शर्मा को हाल ही में क्राइम ब्रांच में बहाल किया है। वह महाराष्‍ट्र पुलिस में एनकाउंटर स्‍पेसलिस्‍ट के तौर पर जाने जाते हैं।


इकबाल कासकर पर मुंबई पुलिस ने कौन कौन से आरोप लगा कर गिरफतार किया?
मुंबई क्राइम ब्रांच ने इकबाल कासकर को जबरन उगाही और लोगों को धमकियां देने के आरोप में गिरफतार किया गया है।
इकबाल कासकर पर आरोप है कि वह मुंबई के बड़े व्‍यापारियों को दाउद इब्राहीम के नाम पर धमकियां देकर जबरन उगाही किया करता था। लेकिन एनकाउंटर स्‍पेसलिस्‍ट प्रदीप शर्मा ने उस पर सख्‍त कार्रवाही अंजाम देते हुए गिरफतार कर लिया है।

दाउद इब्राहीम का भाई इकबाल कासकर मुंबई में क्‍या करता है?
इकबाल कासकर, मोस्‍ट वांटेट आतंकी दाउद का सगा भाई है। जिसे मुंबई बम धमाकों के आरोपों से पूरी तरह बरी किया जा चुका है।
इकबाल मुंबई में रियल स्‍टेट का बड़ा कारोबारी है। वह बिल्‍डर के तौर पुरानी प्रॉपर्टी को खरीदना और उस पर नई इमारतें बना कर बेंचनें का काम करता है।
वह दाउद इब्राहीम का भाई जरूर है। लेकिन उस पर अभी तक किसी भी प्रकार का संगीन अपराध का आरोप नहीं लगा है। एक व्‍यापारी के तौर पर जाना जाता है।

एनकाउंटर स्‍पेसलिस्‍ट प्रदीप शर्मा पर हैं कई गंभीर किस्‍म के आरोप :

एनकाउंटर स्‍पेसलिस्‍ट प्रदीप शर्मा पिछले लंबे समय से सस्‍पेंड चल रहे थे। उन पर पुलिस डिपार्टमेंट में कई संगीन इल्‍जाम लगे हुए हैं।
सन 1983 बैच के इस पुलिस अधिकारी पर कई फर्जी मुठभेड़ों का आरोप है। जब वह क्राइम इंटेलीजेंस युनिट में शामिल हुए थे, तब वह गैंगेस्‍टर विनोद मातकर का एनकाउंटर करके सुर्खियों में आए थे।
प्रदीप शर्मा पर आरोप है कि वह दाउद इब्राहीम के इशारे पर फर्जी एनकाउंटर को अंजाम देते हैं। यही वजह है कि उन्‍हें लंबें वक्‍त तक सेवाओं से दूर रखा गया है।


0/Post a Comment/Comments